प्रियंका चोपड़ा अपने बयान पर हुई ट्रोल

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस बीच प्रियंका ने एक ऐसा बयान दे दिया। जिसे सुनने के बाद हर कोई उनकी टांग खिंचने में लगा है।जहां एक तरफ डायरेक्टर एसएस राजमौली की तेलुगू फिल्म RRR दुनियाभर में अपना जादू दिखा रही है और फिल्म के गाने नाटू-नाटू की धुन पर हर कोई मगन है। वहीं प्रियंका ने इस फिल्म पर बयान दिया है।इससे पहले जब फिल्म को ऑस्कर्स मिला था तो प्रियंका मेकर्स को बधाई देती नजर आई थी लेकिन इसके बाद जब वह हॉलीवुड स्टार Dax Shepard के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट में पहुंची और उन्होंने RRR को बॉलीवुड फिल्म बताया। तो Dax Shepard को ठीक करते हुए प्रियंका ने कहा कि RRR कोई बॉलीवुड नहीं बल्कि एक तमिल फिल्म है। इसके बाद चारो तरफ प्रियंका की टांग खिंची जाने लगी और देखते ही देखते प्रियंका ट्रोलिंग का शिकार हो गई।